वज्रपात से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिली विधायक

प्रखंड क्षेत्र के झालर गांव में वज्रपात से हुई मौत पर कटोरिया विधायक ने शोक संवेदना प्रकट की है.
बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के झालर गांव में वज्रपात से हुई मौत पर कटोरिया विधायक ने शोक संवेदना प्रकट की है. मालूम हो कि 22 जुलाई को गांव निवासी सूचित यादव के 12 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार और शिवनारायण यादव के 30 वर्षीय पुत्र अरविंद यादव की वज्रपात से मौत हो गयी थी. बताया जाता है कि घटना के वक्त सभी बहियार में मौजूद थे. इसी बीच तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में दोनों आ गये थे. घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम ने दोनों परिवारों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली सहायता राशि जल्द दिलाने का आश्वासन दिया है. मौके पर चिलकारा पंचायत के सरपंच रणजीत यादव के साथ-साथ सहदेव यादव, रूपेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










