पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हुआ युवक

Updated:
विज्ञापन
पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हुआ युवक

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बैदपुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ शादी करने की नीयत से घर से फरार हो गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बैदपुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ शादी करने की नीयत से घर से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, बैदपुर गांव के कुंदन सिंह पिता स्व. अरुण सिंह की शादी वर्ष 2014 में लखीसराय जिले के कजरा गांव के गुलजारी महतो की पुत्री रंजना कुमारी से हुई थी. शादी के बाद एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया. इसी बीच घर की माली हालत देखकर कुंदन कुमार वाहन चलाने का काम पकड़ लिया. इसी बीच बेलहर थाना क्षेत्र के एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया, जिसके बाद फिर कुंदन कुमार उस युवती के साथ शादी करने की नीयत से घर से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पीड़ित रंजना कुमारी अपने बच्चों के साथ शुक्रवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पति पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता रंजना कुमारी ने बताया कि इसके पूर्व भी एक बार वह अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया था, लेकिन जब वह थाना शिकायत लेकर पहुंची तो वह वापस फिर आ गये थे. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन