घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी के साथ की मारपीट

Updated:
विज्ञापन
घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी के साथ की मारपीट

शंभुगंज बाजार में एक महिला को घरेलू विवाद में उसके ही पति ने मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज बाजार में एक महिला को घरेलू विवाद में उसके ही पति ने मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. जानकारी के अनुसार शंभुगंज बाजार के श्यामवीर उर्फ पिंटू चौधरी की शादी पांच वर्ष पूर्व मुंगेर जिले के जमालपुर के नागेश्वर साह की पुत्री रानी कुमारी से हुई थी. शादी के बाद उसने एक पुत्र और दो पुत्री को जन्म दिया. बावजूद महिला रानी देवी का पति अपना परिवार और बच्चों का भरण पोषण करना नहीं चाह रहा है. शनिवार की सुबह मारपीट करते हुए रीना देवी को बच्चों के साथ घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पिता नागेश्वर साह को दी और फिर पिता के साथ शनिवार को ही थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर अपने पति श्यामवीर पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपी श्यामवीर उर्फ पिंटू चौधरी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन