युवती को ब्लैकमेल कर बनाया अश्लील वीडियो, मांग पूरी नहीं करने पर दे रहा धमकी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

युवती ने डिमांड पूरा करने से इनकार कर दिया तो अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.
विज्ञापन
शंभुगंज.
थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को कुछ युववों ने ब्लैकमेल कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसके बाद उससे पैसे की डिमांड की गयी. जब युवती ने डिमांड पूरा करने से इनकार कर दिया तो अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. मामले को लेकर पीड़ित परिजनों ने बुधवार को थाना पहुंचकर मझगांय गांव के शुभम कुमार शर्मा, प्रेम कुमार राय, सौरभ कुमार साह, गौरव कुमार साह और रामबालक शर्मा के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार युवती को ब्लैकमेल करने से पहले कुछ शातिर युवकों ने उसके भाई का अपहरण किया था. भाई को रिहा कर देने की बात कहकर युवती को आरोपियों ने बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके भाई को रिहा कर दिया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवती से रुपये की डिमांड की. जब युवती ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो आरोपी युवक मझगांय गांव के शुभम शर्मा ने अश्लील वीडियो अपने दोस्तों के पास वायरल कर दिया. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता है. जिसके बाद फिर उसके एक दोस्त प्रेम कुमार राय पिता निवास राय ग्राम गौरीपुर ने युवती को फोन पर शादी करने का दबाव बनाने लगा. जब युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया तो आरोपी युवक ने वह वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने लगा. इसी बीच युवती के परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी. जिसकी बारात आने वाली ही थी कि इसके पहले ही आरोपी प्रेम कुमार राय ने अश्लील वीडियो उसके होने वाले पति के पास भेज दिया. जिससे उसकी शादी टूट गयी. शादी टूटने के बाद आरोपी युवक फिर युवती को शादी करने की धमकी देने लगा. युवती ने शादी करने से इनकार किया तो उसे जान से मार देने की धमकी दी जा रही. उधर अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. इस मामले में दोषी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










