आग लगने से तीन एकड़ में लगे लेमनग्रास व दर्जनों पेड़-पौधे जले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 12:08 AM
रजवाड़ा गांव के समीप बहियार में आग लगने से चार किसानों के 6 बीघा खेत में लगे लेमनग्रास व आम व सागवान के पेड़ जलकर राख हो गये.
फुल्लीडुमर. क्षेत्र के रजवाड़ा गांव के समीप बहियार में आग लगने से चार किसानों के 6 बीघा खेत में लगे लेमनग्रास व आम व सागवान के पेड़ जलकर राख हो गये. पीड़ित किसान राजवाड़ा निवासी राम रंजन सिंह, शंभूनाथ सिंह, नंदकुमार सिंह व विमल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में अचानक आग लग जाने से किशन राम रंजन सिंह का 150 पेड़ सागवान, 70 आम का पेड़ एवं तीन एकड़ में लेमनग्रास जलकर राख हो गया. आग बुझाने के दौरान संजीव कुमार सिंह, रजनीश कुमार, रूपेश कुमार व संगम कुमार जख्मी हो गये.
पीड़ित किसानों ने घटना की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को देकर मुआवजे की मांग की है. मामले में बीएओ ने किसानों को अलग-अलग लिखित आवेदन अंचल व कृषि कार्यालय में जमा करने की बात कहीं है. उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद किसान सलाहकार से मामले की जांच करायी जायेगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.चेक डैम निर्माण के लिए आठ लाभुकों का हुआ चयन
फुल्लीडुमर. प्रखंड सभागार में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह प्रखंड नोडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सात निश्चय-2 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना को लेकर एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें योजना के तहत 30 फीट आकार का एक चेक डैम निर्माण के लिए लाभुकों का चयन किया गया. जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में 9 चेक डैम निर्माण के लिए 8 लाभुकों का चयन किया गया. जिसमें राता पंचायत के मैदान गांव निवासी सत्यनारायण भारती व देवेंद्र राय भितीया पंचायत के दीपक कुमार सिंह एवं संजय कुमार यादव उत्तरी कोझी पंचायत के विजय टुडु के अलावा ब्रह्मदेव पनियार व नंदलाल राय का चयन किया गया है. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी चितरंजन चौधरी, सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी मोहन प्रसाद, कृषि विशेषज्ञ बांका अमित कुमार के अलावा दर्जनों किसान मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










