केंद्रीय विद्यालय बांका के पांच खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल गेम, संभागीय प्रतियोगिता में जीते 22 पदक

Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय बांका के पांच खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल गेम, संभागीय प्रतियोगिता में जीते 22 पदक

चयनित खिलाड़ियों का फाइल फोटो.

KV Banka Players: केंद्रीय विद्यालय बांका के खिलाड़ियों ने 22 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है. पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है.

विज्ञापन

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

KV Banka Players: केंद्रीय विद्यालय पटना संभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय बांका के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता में विद्यालय को एक स्वर्ण, 15 रजत और छह कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं. वहीं पांच खिलाड़ियों का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है.

KV Banka Players: 22 पदकों के साथ चमका केंद्रीय विद्यालय बांका

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सह प्रभारी प्राचार्य चंद्रधारी शरण ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल और ताईकांडो स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया.

अंडर-17 वॉलीबॉल बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने 10 रजत पदक हासिल किए. वहीं ताईकांडो अंडर-17 बालक वर्ग में दो रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त हुए.

ताईकांडो में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ताईकांडो अंडर-19 बालक वर्ग में दो कांस्य पदक मिले, जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में तीन रजत पदक हासिल हुए. अंडर-17 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया.

पांच खिलाड़ियों का नेशनल गेम के लिए चयन

केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए वॉलीबॉल बालिका वर्ग में सुप्रिया कुमारी, अनुष्का मिश्रा और अदिति कुमारी का चयन हुआ है.

वहीं बालक वर्ग में दीपक टुडू तथा ताईकांडो अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रियांशी राज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.

अगस्त-सितंबर में होगा राष्ट्रीय मुकाबला

प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन अगस्त और सितंबर महीने में चंडीगढ़ एवं आगरा संभाग में किया जाएगा.

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है. सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं. प्रतियोगिता के दौरान राजीव कुमार पाठक, डॉ अश्वनी ठाकुर, नीरज प्रकाश, स्वीटी कुमारी, पिंकी चौधरी, स्वेच्छा यादव और शालीनता ने अनुरक्षक की भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें : बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन