शादी की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण, शिकायत दर्ज

Updated at : 08 Jul 2024 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
शादी की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण, शिकायत दर्ज

शादी की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण, शिकायत दर्ज

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार लड़की दुकान से सामग्री लाने के लिये घर से निकली थी. जहां रास्ते में ही घात लगाये बैठे युवक ने शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया. बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. घटना के बाद पहले तो पीड़ित परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गयी, लेकिन जब नाबालिग लड़की का कोई पता नहीं चला तो पीड़ित परिजनों ने थाना पहुंचकर घटना की सारी जानकारी देते हुए अपहृत लड़की को बरामद करने और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस पदाधिकारी ने लड़की का मोबाइल लोकेशन की जांच की तो उक्त लड़की का मोबाइल लोकेशन नेपाल के एक ठिकाने पर मिला. इसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन