हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा कांवरिया पथ
बाबा धाम जाते कावंरिये. | Prabhat Khabar Network
श्रावणी मेला के दौरान चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद कांवरियों की आस्था कम नहीं हुई। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा पूरा कांवरिया पथ।
कटोरिया (बांका). विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 24वें दिन शनिवार को बाबाधाम की ओर बढ़ रहे कांवरियों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी की कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ा. सुबह करीब नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक तेज धूप ने पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्तों की परेशानी बढ़ाए रखी. इसके बावजूद महादेव के प्रति अटूट आस्था और विश्वास के आगे गर्मी की तपिश भी कांवरियों के कदम नहीं रोक सकी.
आपके शहर में
नारों से गूंजायमान हुआ पथ : महिला-पुरुष श्रद्धालु रास्ते में थोड़ी देर विश्राम कर फिर अपनी संकल्प यात्रा पर आगे बढ़ते रहे. तेज धूप के बीच कांवरिया पथ पर ‘बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है, भोले बाबा पार करेगा, त्रिशूलधारी पार करेगा’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे. जयकारों से कांवरियों में नया जोश और उत्साह देखने को मिला. ठंडा जल व शरबत का हुआ वितरण : गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए कांवरिया पथ पर संचालित विभिन्न नि:शुल्क सेवा शिविरों में सेवादारों ने श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, नींबू शरबत सहित अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए. जगह-जगह शिवभक्त कुछ देर रुककर अपनी थकान मिटाते और फिर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की संकल्प यात्रा पर निकल पड़ते रहे. विश्राम स्थलों में रही भीड़ : वहीं, तेज धूप और उमस के दौरान कांवरिया पथ स्थित टेंट सिटी, सरकारी व निजी धर्मशालाओं, कैफेटेरिया और नि:शुल्क सेवा शिविरों के विश्राम स्थलों में केसरिया वस्त्रधारी कांवरियों की भारी भीड़ देखी गई. जैसे ही दोपहर बाद धूप में थोड़ी नरमी आई, विश्राम कर रहे श्रद्धालुओं ने फिर कांवर उठाया और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए बाबाधाम की राह पकड़ ली. कठिन मौसम के बावजूद कांवरियों की श्रद्धा, उत्साह और संकल्प यात्रा लगातार जारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए