बोलबम सेवा शिविर महासंघ की बैठक में अनूप अग्रवाल बने अध्यक्ष
बैठक में उपस्थित सेवा शिविर संचालक | Prabhat Khabar Network
बोलबम सेवा शिविर महासंघ की बैठक में अनूप अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। कांवरिया सेवा कार्यों के लिए विभिन्न समितियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कटोरिया (बांका). बोलबम सेवा शिविर महासंघ (अजगैवीनाथ धाम-देवघर मार्ग) की महत्वपूर्ण बैठक कांवरिया पथ पर राजबाड़ा स्थित कमल सेवा संस्थान परिसर में महासंघ के अध्यक्ष हनुमान जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. महासंघ के महासचिव एवं पूर्व सैनिक विश्वनाथ भगत ने सेवा कार्यों की शुरुआत और महासंघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में मंचीय पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया अनूप अग्रवाल अध्यक्ष व हनुमान जैन संरक्षक बैठक के दौरान महासंघ के अध्यक्ष हनुमान जैन ने वैद्यनाथ चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट के अनूप अग्रवाल को महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया. इसके बाद महासचिव विश्वनाथ भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बोलबम व हर-हर महादेव के जयघोष के बीच अनूप अग्रवाल के नाम का समर्थन करते हुए उन्हें मनोनीत किया. अनूप अग्रवाल ने सभी सदस्यों के आग्रह को स्वीकार करते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की सहमति दी. इस मौके पर सभी सदस्यों ने महासचिव विश्वनाथ भगत पूर्व सैनिक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. भिलाई गेट सेवा शिविर को प्रथम पुरस्कार वहीं सेवा समितियों द्वारा कांवरिया सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए. नि:शुल्क सेवा समिति भिलाई गेट छत्तीसगढ़ के मुकेश पांडेय को स्व. नथनल अग्रवाल स्मृति सेवा सम्मान के तहत प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. अहिवरन युवा संघ आसनसोल को द्वितीय तथा ब्याहुत कलवार सेवा समिति प्रधान कार्यालय पाकुड़ झारखंड को तृतीय पुरस्कार मिला. दस शिविरों को मिला सांत्वना पुरस्कार इसके अलावा उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए दस नि:शुल्क सेवा समितियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इनमें कमल सेवा संस्थान राजबाड़ा, मिथिला कांवरिया आश्रम राजबाड़ा, आर्ष परिषद कतरास, जय मां कामाख्या सेवा समिति गुवाहाटी, युवा संघ सेवा समिति इम्फाल मणिपुर, खंडेलवाल वैश्य संघ, जय मां शारदे, नंदी सेवा समिति एवं रौनियार वैश्य समिति सहित अन्य समितियां शामिल रहीं. सभी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. भादो माह में भी चलेगा सेवा का कार्य बोलबम सेवा शिविर महासंघ (आर) के नवनियुक्त अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने भादो माह में सेवा शिविर आयोजित करने के लिए अपना परिसर उपलब्ध कराने की घोषणा की. वहीं युवा संघ सेवा समिति इम्फाल मणिपुर की ओर से ध्रुव कुमार साहू ने सेवा कार्य के लिए एक लाख एक हजार रुपये दान देने का संकल्प व्यक्त किया. सेवा कार्य बनेगा व्यवस्थित व व्यापक बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं सेवा समितियों के प्रतिनिधियों ने कांवरिया सेवा को और अधिक व्यवस्थित एवं व्यापक बनाने को लेकर अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रंजय सिंह ने किया. बैठक में सेवा, समर्पण और संगठन की एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी दिनों में कांवरिया सेवा को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर त्रिभुवन दूबे, मुनिनाथ तिवारी, प्रदीप बाबा, सुभाष शर्मा, मनीष कुमार, विजयानंद सिंह, सूरज गुप्ता, महेश गुप्ता, राजा भैया आदि मौजूद रहे.
आपके शहर में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए