शंभुगंज के विष्णुपुर गांव में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन करने का | Prabhat Khabar Network
शंभुगंज के विष्णुपुर गांव में एक सप्ताह से नल-जल योजना ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की है।
शंभुगंज (बांका). प्रखंड क्षेत्र में पीएचईडी की नल-जल योजनाओं की स्थिति ठीक नहीं रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. पकरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ स्थित विष्णुपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से जलमीनार का मोटर बंद रहने के कारण करीब 150 से अधिक घरों में नल-जल की आपूर्ति ठप हैं. पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने जलमीनार के समीप प्रदर्शन कर पीएचईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे मुन्ना चौधरी, मुकेश सिंह, जाटो सिंह, अशोक सिंह, सरिता देवी, रुबी देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड का क्षेत्रफल काफी बड़ा हैं. यहां पेयजल की व्यवस्था मुख्य रूप से जलमीनार पर निर्भर हैं. गांव में एक सरकारी चापाकल भी है, लेकिन वह करीब एक वर्ष से खराब पड़ा हैं.
आपके शहर में
उत्पन्न हो गया है पेयजल संकट
ऐसे में जलमीनार से पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद लोगों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जलमीनार का मोटर नहीं चल रहा हैं. पंप संचालक ने बताया कि लो वोल्टेज को समस्या का कारण जल मीनार नहीं चलने कि बात बता रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार पीएचईडी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. यहां तक कि विभाग के अभियंता फोन तक रिसीव नहीं करते हैं. मजबूरन लोगों को दूसरे के निजी बोरिंग से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही हैं. वार्ड सदस्य संजय सिंह ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण जलापूर्ति बाधित हुई हैं.
विभाग की लापरवाही के कारण हो रही परेशानी
वहीं, पंचायत के मुखिया डा. दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पकरिया पंचायत में पीएचईडी विभाग की लापरवाही के कारण बड़ी आबादी पेयजल संकट से जूझ रही हैं. उन्होंने ने वार्ड संख्या दो के चौतरा गांव, सर्वीचक महादलित बस्ती सहित अन्य जगहों पर भी नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही हैं. शिकायत के बावजूद विभागीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही हैं. इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. पीएचईडी के कनीय अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा हैं. जल्द ही जलापूर्ति बहाल कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए