कांवरिया धर्मशाला में शिवभक्तों के बीच बांटा खीर का महाप्रसाद

Updated:
विज्ञापन

खीर महाप्रसाद वितरण करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

बांका के कांवरिया धर्मशाला में शिवभक्तों के लिए खीर महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कांवरिया बाबा के परिवार द्वारा धर्मशाला का जीर्णोद्धार कर सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन

कटोरिया (बांका). अजगैवीनाथ धाम व बाबाधाम की डगर पर स्थित सबसे पुराने एवं प्रसिद्ध कांवरिया धर्मशाला में शनिवार को शिवभक्त कांवरियों के बीच खीर महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दिवंगत कांवरिया बाबा के पुत्र, पुत्रियों एवं नातिन के सौजन्य से कांवरियों की निरंतर सेवा की जा रही है. महाप्रसाद ग्रहण करने वाले कांवरियों ने सेवा कार्य की जमकर सराहना की. परिवार के सदस्य रहे सक्रिय आयोजन को सफल बनाने में कांवरिया बाबा के पुत्र भोला चौधरी, पुत्रियां रीना देवी, रेणु देवी, शीतल जायसवाल एवं नातिन रोमा गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. परिवार की ओर से कांवरियों के लिए विश्राम, झरना एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है. धर्मशाला का हुआ जीर्णोद्धार विदित हो कि इस वर्ष कांवरिया बाबा के परिवार के सदस्यों ने जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े कांवरिया धर्मशाला के जीर्णोद्धार पर लाखों रुपये खर्च किए हैं. जीर्णोद्धार के बाद धर्मशाला में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विश्राम करने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. सेवा और समर्पण के इस प्रयास से कांवरियों को यात्रा के दौरान काफी राहत मिल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन