सिलजोरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कनोदिया वॉरियर्स बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
सिलजोरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कनोदिया वॉरियर्स बना चैंपियन

सिलजोरी प्रीमियर लीग सीजन टू के फाइनल मैच में कनोदिया वॉरियर्स की टीम ने किंग्स इलेवन डी की टीम को 130 रनों से पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.

विज्ञापन

फाइनल मैच में किंग्स इलेवन डी की टीम को 130 रनों से दी शिकस्त

चांदन. प्रखंड के सिलजोरी मोड़ स्थित सर्वोदय सेवा संघ पारडीह मैदान पर आयोजित भोजपुरा सिलजोरी प्रीमियर लीग सीजन टू के फाइनल मैच में कनोदिया वॉरियर्स की टीम ने किंग्स इलेवन डी की टीम को 130 रनों से पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अनीश आनंद के 11 छक्के व 8 चौके के साथ 42 गेंदों पर खेली गयी 107 रनों की शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए. वहीं रंजीत ने 23 गेंद पर 50 व जयकिशोर ने 20 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन डी की पूरी टीम 10 ओवर 2 गेंद में 100 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गयी. अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेलने वाले अनीश आनंद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच में अंपायरिंग लखन व रंजीत ने की. टूर्नामेंट की विजेता टीम कनोदिया वॉरियर्स को कमेटी के अमित कुमार की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी व 10 हजार का चेक एवं उप विजेता टीम को रनर ट्रॉफी व छह हजार का चेक प्रदान किया गया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मौके पर सुधांशु राय, अशोक मंडल, अंकित व निक्की मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन