जीविका की बैठक में एनपीए खाता को कम करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जीविका की बैठक में एनपीए खाता को कम करने का निर्देश

डीडीसी उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जीविका की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई

विज्ञापन

बांका. डीडीसी उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जीविका की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक निवास, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक जीविका राकेश कुमार, सभी जिला थीमेटिक प्रबंधक और प्रखंड परियोजना प्रबंधकों ने बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में समूह निर्माण, उसके बचत और ऋण खाते की प्रगति पर समीक्षा की गयी. साथ ही ऋण खाते से जुड़े एनपीएम को न्यूनतम करने का निर्देश डीडीसी ने दिया. वर्तमान में बांका जिला में कुल 199 एनपीए खाता है. जीविका के संकुल संघ के द्वारा प्रखंड कार्यालय में साफ सफाई की प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमें अभी तक सिर्फ चार प्रखंडों में ही इसकी शुरुआत हो पायी है. प्रखंड में सिलाई केंद्र और दीदी की रसोई की शुरुआत करने पर भी समीक्षा की गयी, जिसमें जनवरी माह में इनकी शुरुआत करने का निर्देश दिया गया. डीडीसी ने मुख्य रूप से जीविकोपार्जन गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए जीविका दीदी को जोड़ने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन