केस उठाने को लेकर अधेड़ को पीटकर किया जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के मादाचक गांव में विपक्षी के द्वारा केस उठाने को लेकर एक अधेड़ को पीटकर जख्मी कर दिया.
अमरपुर. थाना क्षेत्र के मादाचक गांव में विपक्षी के द्वारा केस उठाने को लेकर एक अधेड़ को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी विभूति झा का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन रास्ता विवाद को लेकर गांव के ही दिगंबर झा से विवाद हुई थी. इसे लेकर उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आये दिन दिगंबर झा केस उठाने का दबाब बनाते हुए उन्हें प्रताड़ित करते रहते है. रविवार की सुबह वह अपने खेत पर फसल देखने गया था. तभी दिगंबर झा, विजयकांत झा, रामशंकर झा, प्रेमशंकर झा अन्य लोगों के साथ मिलकर केस उठाने का दबाब बनाते हुए गाली-गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर उक्त सभी ने लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










