महिला संवाद कार्यक्रम में दी गयी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
महिला संवाद कार्यक्रम में दी गयी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम में दी गयी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर क्लस्टर के अंतर्गत अन्नपुर्णा जीविका संकुल संघ के छतहार गांव में आंचल जीविका महिला ग्राम संगठन व रामचुआ पंचायत के कृष्ण जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिला संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों से ज्यादा महिला व पुरुष शामिल थे. महिला संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे मुख्यमंत्री मेघावृत्ति योजना, महिला आरक्षण, अक्षर आंचल योजना, सबला कार्यक्रम, अल्पवास गृह, आदर्श दंपति योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगों को बताया गया. कार्यक्रम के दौरान जीविका के बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी हिमांशु कुमार एवं पिंटू कुमार, सीएफ अजय कुमार यादव, बीके जनकनंदिनी, स्वेता कुमारी, एमबीके सविता देवी, अध्यक्ष वीणा देवी, सचिव रंजीता देवी, एमआरपी नेहा कुमारी सहित अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया. वहीं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा अपने गांव की समस्या सहित अन्य मुद्दों को उठाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन