चंदन की टीम को लॉन बॉल्स में सिल्वर मेडल मिलने से गढ़ी कुर्मा गांव में खुशी

Updated at : 03 May 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
चंदन की टीम को लॉन बॉल्स में सिल्वर मेडल मिलने से गढ़ी कुर्मा गांव में खुशी

चंदन कुमार सिंह की टीम को 16वीं एशियन लॉन बॉल्स चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल मिलने से गांव में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी कुर्मा गांव निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह के नाती चंदन कुमार सिंह की टीम को 16वीं एशियन लॉन बॉल्स चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल मिलने से गांव में खुशी का माहौल है. विदित हो कि चंदन कुमार सिंह पिता कृष्ण मोहन सिंह मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के सुपौल जमुआ गांव के रहने वाले हैं. चंदन कुमार सिंह का बचपन अपने ननिहाल गढ़ी कुर्मा गांव में ही बीता है. चंदन अपनी टीम के सदस्य झारखंड के सुनील बहादुर, दिनेश कुमार एवं दिल्ली के नवनीत सिंह इंडियन टीम 16वीं लॉन बॉल्स चैंपियनशिप 2025 फिलीपींस में खेले. जहां सेमीफाइनल में ट्राइब्रेकर में थाइलैंड को 17-15 से हराकर फाइनल में पहुंचे. वहीं फाइनल में मलेशिया से 09-17 से हार का सामना करना पड़ा. जहां इंडियन टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. पूर्व में चंदन ने देश के कई खेलों में जीत दर्ज कर मेडल लिये हैं. बिहार सरकार के मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर नौकरी दी गयी. वर्तमान में चंदन कुमार सिंह बिहार सरकार के खेल मंत्रालय में पटना में कार्यरत हैं. चंदन के इस जीत पर मामा कृष्णा नंद सिंह, रणविजय सिंह, अनंत कुमार पाण्डेय सहित अन्य ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चंदन एक होनहार छात्र था, जो पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अव्वल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन