खेलने के दौरान छत से गिरकर बच्ची जख्मी, रेफर
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सतघरा गांव में गुरुवार की दोपहर खेलने के दौरान छत से गिरकर तीन वर्षीय एक बच्ची जख्मी हो गयी
विज्ञापन
अमरपुर.
थाना क्षेत्र के सतघरा गांव में गुरुवार की दोपहर खेलने के दौरान छत से गिरकर तीन वर्षीय एक बच्ची जख्मी हो गयी. परिजनों की मदद से जख्मी प्रेमकुमार की पुत्री अंशिका कुमारी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. डॉ अपुर्व अमन सिंह ने जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची अपने हमउम्र बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी. तभी अचानक बच्ची अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिरकर जख्मी हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










