हवाई अड्डा निर्माण के लिए जल्द से जल्द करायें भूमि मापी. डीएम

अमरपुर में बाइपास निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण
एनएच 333ए निर्माण में अधिग्रहित भूमि के रैयत जल्द से जल्द करें कागजात जमा, मिलेगा मुआवजा- सभी मौजा में पहुंचेंगे जिला भू अर्जन पदाधिकारी
बांका. जिले में एनएच 333ए निर्माण में विभिन्न अंचलों व मौजे के अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान को लेकर जिला भू अर्जन पदाधिकारी सिबकतुल्ला का सभी अंचलों में भ्रमण कार्यक्रम होगा. जिसके तहत शुक्रवार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सहित कानूनगो व कार्यालय सहायक के द्वारा बांका अंचल अंतर्गत मौजा भगवानपुर के रैयतों का वांछित कागजात प्राप्त करने के लिए भ्रमण किया गया. वहीं आज बांका अंचल के चमरेली, लसकरी मौजा का भ्रमण किया जायेगा. जबकि 22 सितंबर को बांका अंचल के गोविंदपुर, बैसारामपुर एवं झिरवा मौजा का भ्रमण किया जायेगा. इस प्रकार से 23 को बाराहाट अंचल के लौढ़िया बुजुर्ग मौजा, 24 को बाराहाट अंचल के कचमचिया, लौढ़िया बुजुर्ग एवं बेला मौजा का भ्रमण किया जायेगा. आगामी 25 सितंबर को कटोरिया, चांदन अंचल के कटोरिया, वारने एवं नोनिया मौजा, 26 को बांका अंचल के तेलिया मौजा, 27 को बांका अंचल के रैनिया, जोगडीहा मौजा, 28 को धोरैया एवं बाराहाट अंचल के रणगांव एवं पंजवारा मौजा, 29 को बाराहाट अंचल के लौढ़िया खूर्द मौजा एवं 30 सितंबर को बांका अंचल के मजलिशपुर एवं वैदाचक मौजा का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है. इस संबंध में जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया है कि एनएच 333ए निर्माण में जिन रैयतों का जमीन अधिग्रहित किया गया है. वे स्वत्व संबंधित वांछित सभी कागजात जल्द से जल्द जमा करें. ताकि उन्हें ससमय मुआवजा भुगतान किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










