शराब के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार

शराब के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार
बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसमें बेलहर थाना अंतर्गत खरौदा पुल के समीप से एक बाइक पर सवार धौरी निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं पवन सिंह को अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि वाहन को भी जब्त किया गया. बांका थाना अंतर्गत कानिगरिया गांव के समीप से झनटू सरकार, पिपरा गांव के समीप से अलीगंज मोहल्ला निवासी राम कुमार सिंह को अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










