जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत चार लोग जख्मी

Updated at : 17 Dec 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत चार लोग जख्मी

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत चार लोग जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. सिमरपुर गांव में बुधवार की संध्या जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये. जख्मी नारो तांती, उनकी पत्नी संजू देवी, पुत्र बिजनेस कुमार व पुत्री साखो कुमारी का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में डॉ दिवाकर सिंह ने किया. जख्मी नारो तांती ने बताया कि उनके व उनके पिता के गोतिया भीम तांती के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा वर्षों पूर्व हो गया है. उसपर वह मकान बनाकर वर्षों से रहते आ रहा है. बताया गया कि बुधवार की संध्या भीम तांती, वैशाली तांती, चंदन तांती, प्रमोद तांती अपने अन्य परिजनों के साथ लाठी, डंडा व भाला लेकर दरवाजे पर आ गया. गाली-गलौज करते हुए जबरन घर से बाहर निकालने लगा. विरोध करने पर उक्त लोगों ने पीटकरा जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच बचाव करने आई पत्नी व बच्चों के साथ भी मारपीट की. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन