वर्चस्व को लेकर किसनपुर घाट पर फिर गोलीबारी, ग्रामीणों में दहशत

Updated:
विज्ञापन
वर्चस्व को लेकर किसनपुर घाट पर फिर गोलीबारी, ग्रामीणों में दहशत

किसनपुर अवैध बालू घाट पर वर्चस्व कायम करने को लेकर पुन: गोलीबारी की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के किसनपुर अवैध बालू घाट पर वर्चस्व कायम करने को लेकर पुन: गोलीबारी की घटना सामने आयी है. ग्रामीण सुत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि रोजाना की भांति सोमवार की देर रात उक्त घाट पर माफियाओं का जमावड़ा लगा हुआ था. इसी दौरान घाट पर से फायरिंग की आवाज सुनाई देने लगी. ग्रामीण आधे दर्जन राउंड गोली चलने की बात बता रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर अमरपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची थी. जहां से अवैध बालू लदी एक ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी. उधर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा गोलीबारी की घटना से इंकार किया है. बताया है कि घाट पर से एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन