विद्युत चोरी मामले में दो व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज

Updated:
विज्ञापन
विद्युत चोरी मामले में दो व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज

विद्युत चोरी मामले में दो व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के तेलिया कुमारी पंचायत अंतर्गत सरकंडा गांव में विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत चोरी के विरुद्ध की गयी. छापामारी के क्रम में दो व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से विद्युत की. चोरी कर कृषि कार्य में उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेलहर के विद्युत कनिया अभियंता विकास रंजन के द्वारा करायी गयी है. बताया गया है कि छापामारी के क्रम में भूदेव यादव व श्याम यादव के द्वारा अपने कृषि परिसर में बिना किसी वैद्य कनेक्शन के विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. दोनों से विद्युत कनेक्शन के संबंध में किसी भी प्रकार की कागजात की मांग किए जाने पर नहीं दिखाया गया. जिसके बाद दोनों के विरुद्ध 25744 रुपए का आर्थिक जुर्माना करते हुए भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा पर 135 तथा अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन