नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज

नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर बाजार निवासी रमाकांत पोद्दार ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण मामले में गांव के ही मोनू कुमार गोस्वामी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके अलावे उसके पिता बासुकी गोस्वामी उर्फ तेतर गोस्वामी व तुलसी देवी, सोनू कुमार, भारत कुमार, शत्रुघन कुमार के विरुद्ध मारपीट करने तथा अपहरण करने में सहयोग करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मंगलवार की सुबह मेरी पुत्री घर से गायब हो गयी. जब काफी खोजबीन करने लगा तो पता चला कि उक्त व्यक्ति ने मेरी पुत्री को जबरन उठाकर अपहरण कर लिया है. जब इस संबंध में उसके परिजन से कहने एवं पूछने गये तो सभी मेरे साथ गाली- गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू हो गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन