नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र निवासी पुरुषोत्तम कुमार ने दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया कि मेरी पुत्री अपने मौसा अजय कुमार पंडित के घर पर एक माह से रह रही थी. शनिवार की रात्रि शौच करने के लिए घर से बाहर गयी थी. इसके बाद वह घर वापस नहीं आयी, जिसके बाद मुझे फोन कर सूचना दी गयी. जब मैं वहां पहुंचा और खोजबीन करने लगा तो पता चला कि वीरगांव के रूपेश कुमार यादव मेरी पुत्री को बिट्टू यादव, रितेश कुमार, साकेत कुमार, बबली देवी, राहुल कुमार के सहयोग से शादी की नीयत से भगाकर ले गया है. जब मैं उसके घर पर गया और उसके पिता से पूछताछ करने लगा तो उसके पिता ने मुझे गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन