ePaper

आपसी विवाद को लेकर मारपीट, थाना में दिया आवेदन

Updated at : 02 Jun 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद को लेकर मारपीट, थाना में दिया आवेदन

आपसी विवाद को लेकर मारपीट, थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

पंजवारा. थाना क्षेत्र के रामकोल में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है. घटना के आलोक में रामकोल निवासी रविकांत कुमार पिता श्रीकांत यादव द्वारा गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवेदन में बताया है कि वह शनिवार की शाम अपने खेत पर मूंग तुड़वा रहे थे तभी गांव के ही डेजी देवी, गुड्डी देवी, बिल्टू कुमार एवं पीयूष कुमार गाली-गलौज करते हुए आये और उसे पकड़कर लाठी से पीटने लगे. इस दौरान सभी आरोपियों ने उसके गले में मौजूद सोने का चैन भी छीन लिया. किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा और घर आये. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन