बांका सदर अस्पताल में आज 17 से अधिक डॉक्टर तैनात, दो पालियों में ओपीडी, अल्ट्रासाउंड सेवा रही बंद

Updated:
विज्ञापन
फोटो - सदर अस्पताल बांका | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल बांका. | Prabhat Khabar Network

Health Update : बांका सदर अस्पताल में आज मरीजों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 17 से अधिक डॉक्टर दो पालियों में अपनी सेवाएं देंगे, जिसमें मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग, नेत्र, ईएनटी और अन्य विभाग शामिल हैं। महिला एवं इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी, हालांकि अल्ट्रासाउंड सेवा आज बंद रहेगी।

विज्ञापन

Health Update : बांका सदर अस्पताल में शनिवार को मरीजों की सुविधा के लिए दो पालियों में ओपीडी संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. अस्पताल के विभिन्न वार्डों और विभागों में 17 से अधिक चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को अधिकांश विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध रहेगी.

महिला एवं प्रसूति सेवाएं रहेंगी जारी

महिला मरीजों और प्रसव संबंधी सेवाओं के लिए अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रसव वार्ड में महिला चिकित्सक डॉ. रेश्मि शर्मा अपनी सेवा देंगी. वहीं रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक ऑन-कॉल ड्यूटी में डॉ. अनिता अरुण उपलब्ध रहेंगी. महिला ओपीडी में भी डॉ. अनिता अरुण मरीजों की जांच और उपचार करेंगी.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी उपलब्ध

सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे संचालित रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इमरजेंसी में डॉ. सुनील कुमार चौधरी मरीजों का इलाज करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से डॉ. विजय कुमार अपनी सेवा देंगे. अस्पताल प्रशासन ने गंभीर मरीजों से सीधे इमरजेंसी विभाग पहुंचने की अपील की है.

आज इन विभागों में रहेंगे चिकित्सक

शनिवार की ओपीडी में मेडिसिन विभाग में डॉ. उसमान गनी, सर्जरी विभाग में डॉ. अपूर्वा कुमार, ऑर्थो और इमरजेंसी में डॉ. दिनंकर झा एवं डॉ. दिलीप कुमार मौजूद रहेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ. कुमार अमीश और डॉ. रविकांत, नेत्र विभाग में डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. उमेश कुमार और डॉ. अंकित कुमार, ईएनटी विभाग में डॉ. विक्रम सत्यार्थी, दंत रोग विभाग में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा मरीजों का इलाज करेंगे. ब्लड सेंटर में डॉ. उसमान गनी अपनी सेवा देंगे.

एसएनसीयू में तीन पालियों में रहेगी ड्यूटी, अल्ट्रासाउंड सेवा बंद

एसएनसीयू में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. कुमार अमीश, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. कुमार अमीश और डॉ. रविकांत तथा रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक डॉ. रविकांत ड्यूटी पर रहेंगे. वहीं शनिवार को अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहने के कारण यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. ऐसे में जांच के लिए आने वाले मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन