शंभुगंज में अवैध बालू तस्करी पर कार्रवाई, खनन विभाग ने दो ट्रैक्टर किए जब्त

Updated:
विज्ञापन

जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बंका जिले में अवैध बालू, शराब और लकड़ी तस्करी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। शंभुगंज थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने रामचुआ नहर मोड़ के पास छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

विज्ञापन

Banka News: बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू, शराब और लकड़ी तस्करी पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को खनन निरीक्षक अलका कुमारी ने रामचुआ नहर मोड़ के समीप छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए. दोनों ट्रैक्टरों को शंभुगंज थाना लाया गया है, जहां मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

रामचुआ नहर मोड़ पर हुई कार्रवाई

खनन निरीक्षक अलका कुमारी ने बताया कि नियमित जांच अभियान के दौरान रामचुआ नहर मोड़ के पास अवैध बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ट्रैक्टर क्षेत्र के बग्घा गांव के बताए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

एक चालान पर पूरे दिन ढुलाई का आरोप

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है. आरोप है कि तस्कर मुंगेर जिले से एक चालान प्राप्त कर पूरे दिन उसी के आधार पर बालू की ढुलाई करते हैं. इसके कारण जिलानी सड़क और रामचुआ नहर मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रैक्टरों का परिचालन देखा जा रहा है.

सड़क पर बढ़ रहा हादसों का खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टरों से लगातार सड़क पर पानी गिरता रहता है. इससे सड़क फिसलन भरी हो जाती है और दोपहिया व अन्य वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है. लोगों का कहना है कि कई बार वाहन चालकों को समझाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है.

लगातार चलेगा अभियान

Banka News: स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू ढुलाई पर प्रभावी रोक लगाने और नियमित कार्रवाई की मांग की है. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि बालू तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अवैध खनन और तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन