टोटो पलटने से पिता व पुत्र जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
टोटो पलटने से पिता व पुत्र जख्मी, रेफर

टोटो पलटने से पिता व पुत्र जख्मी, रेफर

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के डुमरामा-तारडीह मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप टोटो पलटने से पिता एवं पुत्र गंभीर रुप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अपुर्व अमन सिंह ने जख्मी कन्हाई मालाकार तथा उनका पुत्र प्रीतम कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी पिता ने बताया कि सोमवार की संध्या वह अपनी टोटो पर डेकोरेशन का सामान लादकर अपने पुत्र के साथ तारडीह गांव जा रहा था. तभी लक्ष्मीपुर गांव के समीप बीच सड़क पर अचानक एक मवेशी दौड़ गया, जिसे बचाने के दौरान टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित डांढ़ में पलट गयी. जिसमें टोटो सवार पिता व पुत्र जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन