पूर्व प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई, नये का हुआ अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन
पूर्व प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई, नये का हुआ अभिनंदन

उच्च माध्यमिक विद्यालय झपनियां में अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नये प्रधानाध्यापक जगदीप कुमार का अभिनंदन किया गया.

विज्ञापन

बौंसी. उच्च माध्यमिक विद्यालय झपनियां में अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नये प्रधानाध्यापक जगदीप कुमार का अभिनंदन किया गया. वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार को विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों ने भावभीनी विदाई दी. इस मौके पर व्यवसायिक कल्याण समिति बौंसी के अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक विकास में पूर्व प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार का सहयोग सराहनीय है. यहां के ग्रामीण हमेशा उनके ऋणी रहेंगे. मौके पर मौजूद शिक्षक प्रदीप झा, वार्ड सदस्य गुलशन कुमार सहित अन्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया. स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रशासनिक कार्यशैली की प्रशंसा की. इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने केक काटकर अपनी भावभीनी संदेश को प्रकट किया. नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर करने की बात कही है. इस मौके पर डहुआ उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार कश्यप, झपनियां विद्यालय के शिक्षक अनुज कुमार, सत्य प्रकाश झा, शिक्षिका नीतू कुमारी, कल्पना कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन