प्रेम-प्रसंग में शादी कर भाग रहे प्रेमी जोड़े के साथ परिजनों ने की मारपीट

Updated at : 14 May 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में शादी कर भाग रहे प्रेमी जोड़े के साथ परिजनों ने की मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र के सिमानामढ़ी गांव के युवक प्रेम प्रसंग में शादी कर अपने प्रेमिका के साथ प्रदेश भाग रहा था.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के सिमानामढ़ी गांव के युवक प्रेम प्रसंग में शादी कर अपने प्रेमिका के साथ प्रदेश भाग रहा था. जहां युवक के परिजनों ने शंभुगंज चकबंदी कार्यालय के समीप बीच सड़क पर पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर प्रेमी जोड़े को बचाया. जानकारी के अनुसार सिमानामढ़ी गांव के नरेश तांती का पुत्र ईश्वर कुमार तांती केहनीचक गांव के ढ़ोड़ी तांती की पुत्री काजल कुमारी से प्रेम प्रसंग में ही शादी कर ली. जब शादी कर ईश्वर कुमार अपनी नयी नवेली पत्नी के साथ घर पहुंचा तो परिजनों ने इस शादी का विरोध कर घर में प्रवेश करने से ही रोक दिया. जिसके बाद बुधवार को ईश्वर कुमार अपनी पत्नी काजल कुमारी के साथ प्रदेश जाने के लिए घर से निकल गया. इसी दौरान चकबंदी कार्यालय के समीप ईश्वर कुमार के परिजनों ने पकड़ लिया. जहां गाली-गलौज करते हुए युवक की जमकर पिटाई करने लगे. इस दौरान उसकी पत्नी अपने पति को बचाने के लिए राहगीरों से गुहार लगाने लगी. जिसके बाद स्थानीय लोग वहा पहुंचे और बीच-बचाव कर युवक को बचाया. इस घटना में युवक का सिर फट गया. जख्मी युवक ईश्वर कुमार ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से काजल कुमारी से शादी की है. और यह उसके परिजनों को नागवार लग रहा है, क्योंकि उसके पिता दहेज लेकर कहीं और शादी करने के फिराक में थे. दहेज नहीं मिलने से उसके पिता व परिजन नाराज हैं, जिसको लेकर उसके साथ मारपीट की गयी. प्रेमी जोड़े ने बताया कि अब मारपीट बर्दाश्त नहीं की जायेगी, वह न्यायालय की शरण में जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन