ePaper

परिजनों से मिल कांवरियों ने जिला प्रशासन के प्रति प्रकट किए आभार

Updated at : 07 Aug 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
परिजनों से मिल कांवरियों ने जिला प्रशासन के प्रति प्रकट किए आभार

सुल्तानगंज से देवघर जाने के क्रम में कांवरिया श्रद्धालु अपने परिजन से बिछड़ जाते हैं.

विज्ञापन

-सूचना केंद्रों व अस्थायी थाना कांवरियों को मिलाने का कर रहे कार्य प्रतिनिधि, कटोरिया. सुल्तानगंज से देवघर जाने के क्रम में कांवरिया श्रद्धालु अपने परिजन से बिछड़ जाते हैं. इन बिछड़े हुए कांवरिया श्रद्धालुओं को मिलाने के लिए डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर धौरी से लेकर दुम्मा बॉर्डर तक कांवरिया पथ में कुल 15 सूचना केंद्र बनाए गए हैं. सभी सूचना केंद्रों के प्रचारक दिन-रात बिछड़े कांवरिया श्रद्धालुओं को मिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं. सूचना केंद्र व अस्थायी थाना की सहायता से देश के विभिन्न कोने से आए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को धनबाद जिला की कांवरिया रेशमा देवी को कटोरिया सूचना केंद्र, रोहतास के कांवरिया पारस ठाकुर को दुम्मा बॉर्डर सूचना केंद्र, इंदु देवी को कटोरिया सूचना केंद्र, हजारीबाग की कांवरिया गीता देवी एवं सहरसा के श्रद्धालु मदन झा को जिलेबिया मोड़ सूचना केंद्र की सहायता से मिलाया गया. परिजनों से मिलने के बाद श्रद्धालुओं ने बांका जिला प्रशासन का आभार भी प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन