मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिपलेश्वर नाथ मंदिर के समीप मालगाड़ी की चपेट में आकर श्याम बाजार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बौंसी. मंदारहिल-दुमका रेलखंड पर पांडे टोला स्थित पिपलेश्वर नाथ मंदिर के समीप मालगाड़ी की चपेट में आकर श्याम बाजार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार श्याम बाजार निवासी नंदकिशोर चौधरी नहर के रास्ते पिपलेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. बताया जाता है कि सुबह में कुहासा होने की वजह से बुजुर्ग रेल पटरी के द्वारा मंदिर की ओर आने लगे थे. इसी बीच हंसडीहा की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आकर वो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी मिलने के बाद परिजनों के द्वारा बुजुर्ग को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डा. रोहित सिन्हा के द्वारा इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर ले जाने की सलाह दी गयी. जब तक बुजुर्ग की मरहम पट्टी कर भागलपुर ले जाया जाता, अस्पताल में ही उनकी मौत हो गयी. परिजनों द्वारा बुजुर्ग को वापस घर ले जाया गया है. बताया गया कि देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. यह अपने पीछे एक पुत्र, तीन पुत्री, पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. घर में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन