ePaper

नवनियुक्त एचएम ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्रों के बीच किया पठन सामग्री का वितरण

Updated at : 06 Aug 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
नवनियुक्त एचएम ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्रों के बीच किया पठन सामग्री का वितरण

अमरपुर प्रखंड के तारडीह गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर प्रखंड के तारडीह गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी लाल बाबू, पुनम देवी, इन्द्रजीत ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित हुए. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की नव नियुक्त एचएम आभा कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सभी ग्रामीणों के साथ-साथ छात्र एवं छात्राओं के अभिभावकों की सहभागिता बेहद जरुरी है. उन्होंने मौजूद ग्रामीण व अभिभावकों को नियमित रूप से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की ताकि छात्र एवं छात्राएं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके. इस अवसर पर विद्यालय की एचएम ने छात्र एवं छात्राओं के बीच पठन-पाठन से संबंधित बैग एवं अन्य सामग्री का वितरण किया. कार्यक्रम की सफल संचालन में विज्ञान के नवनियुक्त शिक्षक चंदन पंजियारा ने अपनी अहम भूमिका निभाई. मौके पर उन्होंने कहा कि वह एक अगस्त को विद्यालय में अपना योगदान दिया है. उनका एक मात्र उद्देश्य है कि एक भी छात्र एवं छात्राएं आर्थिक स्थिति कमजोर रहने की वजह से शिक्षा प्राप्त करने से महरूम नहीं हो. उनका पुरा उद्देश्य वैसे छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर उन्हें मानसिक एवं आर्थिक रूप से सबल बनाने की है ताकि छात्र एवं छात्राएं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपना और विद्यालय के साथ-साथ अपने गांव परिवार का नाम रौशन कर सके. इस अवसर पर विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक, ग्रामीण व छात्र एवं छात्रायें उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन