धोरैया अंचल में हल्का कर्मचारी के बीच सीओ ने पंचायत किया वितरण, जल्द प्रभार लेने का दिया निर्देश

Author Pradeep Kumar|Edited by Amit Kr Sinha
Updated:
विज्ञापन

अंचल कार्यालय धोरैया | Prabhat Khabar Network

धोरैया अंचल अधिकारी अनुज कुमार झा ने हल्का कर्मचारियों के बीच पंचायतों का आवंटन कर दिया है। सभी कर्मचारियों को जल्द प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

धोरैया (बांका). धोरैया अंचल में हल्का कर्मचारी के बीच सीओ ने पंचायत का आवंटन कर दिया है. हल्का कर्मचारी के स्थानांतरण और योगदान की प्रक्रिया के बाद सीओ अनुज कुमार झा ने सभी के बीच पंचायत आवंटित कर दिया है.

सीओ ने बताया कि इसके तहत संदीप कुमार रजक को बटसार और करहरिया, रामानंद चौधरी को ताहिरपुर गौरा और लौगांय, यशवंत राज को मकैता बबुरा और काठबनगांव बीरबलपुर, कुंदन कुमार को चंदाडीह, सैनचक, खड़ौंधा जोठा, अमरदीप कुमार को गचिया बसबिट्टा, जयपुर पैर, संजय चौधरी को कुर्मा, अहीरो व घसिया, गौतम पासवान को सिज्झत बलियास, महिला बिशनपुर तथा गयादीन यादव को रणगांव, चलना तथा भेलाय आवंटित किया गया है .सभी हल्का कर्मचारी को अपने-अपने हल्का में योगदान देकर प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है.


विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन