बांका की मंडी में खाद्यान्न सहित अन्य जिंस के भाव स्थिर

Updated:
विज्ञापन

फोटो - मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बांका मंडी में आज खाद्यान्न और सब्जियों के भाव स्थिर हैं। गेहूं, चावल, दाल और सरसों के ताजा रेट और बाजार की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।

विज्ञापन

बांका. बांका की मंडी में शनिवार को खाद्यान्न सहित अन्य जिंसो के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. बाजार में व्यापारियों, किसानों व आमलोगों की भीड़ मिला-जुला रहा. व्यापारियों के अनुसार मंडी में आनाज की आवाक सामान्य रही, जिससे बाजार में संतुलन बना रहा. वहीं सब्जी बाजार में प्रतिदिन की तरह आलू व प्याज के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला. किसानों, व्यापारियों व आमजनों की नजरे इन दोनों सब्जियों के बाजार भाव पर बनी हुई है. स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल मंडी में आनाज की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जिससे कीमतें स्थिर हैं. आने वाले दिनों में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के भाव में तेजी के संकेत है. हालांकि व्यापरियों और किसानों की नजर अब आने वाले दिनों में मौसम और आवक पर टिकी हुई है. आज मंडी का भाव - शहर के व्यवसायिक मंडी के अनुसार आवक पर दर में उतार चढ़ाव देखी जा रही है. स्थानीय मंडी के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों व मसाला सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की दरों में तेजी है. जबकि गेहूं, मक्का, आलू व प्याज सहित अन्य जिंसों के भाव में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. इसके मूल वजह में भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होना एवं ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी होना है. इसका असर खेती किसानी पर पड़ रहा है. जिले के कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई में ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से समानों के दामों में वृद्धि हो रही है. लंबी दूरी व ईधन के बढ़ते दरों की वजह से थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा व्यापारियों तक को माल ढूलाई में अधिक भाड़ा चुकाना पड़ रहा है. विभिन्न खाद्यान्न की दर निम्न है. खाद्यान्न की कीमत (प्रति क्विंटल)- खाद्यान्न कीमत गेहूं - 2600 2650 मक्का - 2100 2150 चावल मंसुरी - 3250 3400 चावल अरवा मोटा - 3100 3250 चावल बासमती - 12500 13500 दाल मसुर - 6000- 6550 मुंग दाल - 9540- 9600 अरहर दाल - 11500- 15000 गोटा चना - 6200- 6400 गोटा मुंग - 8500 -9000 पीला सरसों - 7300- 7550 सरसों तेल (15 लीटर) - 2070-2470 आलू - 1200 -1450 प्याज - 3800 -3900


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन