धनकुंड पुलिस ने प्रेमी युगल की करायी शादी, प्रेमी कर रहा था शादी से इनकार

प्रेमी कर रहा था शादी से इनकार
धोरैया. धनकुंड पुलिस ने एक प्रेम प्रसंग के मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रेमी युगल की शादी कर दी. शादी से इनकार कर रहे प्रेमी को समझाते बुझाते धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने सन्हौला थाना क्षेत्र के माहियामा गांव निवासी महेंद्र साह के पुत्र राजकुमार उर्फ राजेश साह के साथ झारखंड के मेहरमा थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव निवासी स्व. लखन मंडल की पुत्री नीतू कुमारी के साथ शादी करा दी. धनकुंड मंदिर परिसर में दोनों प्रेमी युगल की शादी के गवाह धनकुंड पुलिस बनी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग करीब 3 साल से चल रहा था, लेकिन प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था. धनकुंड मंदिर पहुंचे प्रेमी प्रेमिका के परिजनों के बीच प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था. सूचना पर पुलिस धनकुंड मंदिर पहुंची तथा मामले की तहकीकात करते हुए प्रेमी युवक को जमकर फटकार लगायी तथा दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी. शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल अपने घर चले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










