हवाई अड्डा की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने की मांग

शहर के करहरिया निवासी समाजसेवी नवीन कुमार उर्फ प्रदीप भगत ने महेशाडीह स्थित हवाई अड्डा की अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने की मांग की है
बांका. शहर के करहरिया निवासी समाजसेवी नवीन कुमार उर्फ प्रदीप भगत ने महेशाडीह स्थित हवाई अड्डा की अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा 1968 ई. में तत्कालीन पीएम इंदीरा गांधी द्वारा प्रस्तावित था. लेकिन बाद में यह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. वर्तमान में इस हवाई अड्डा की जमीन स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है. जिसे खाली कराने की जरूरत है. हवाई सेवा के लिए पहल की मांग की गयी. मामले में उन्होंने राज्य सरकार के गृहमंत्री को भी पत्र लिखा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










