प्रेम-प्रसंग में आठ दिन से फरार था युवक, तड़वा बांध के पास मिली लाश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2024 11:11 PM
गौरीपुर गांव के समीप बुधवार को तड़वा बांध के समीप संदेहास्पद स्थिति में एक 19 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी स्व विभाष मंडल के पुत्र संतोष मंडल के रूप में हुई है.
अमरपुर.थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव के समीप बुधवार को तड़वा बांध के समीप संदेहास्पद स्थिति में एक 19 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी स्व विभाष मंडल के पुत्र संतोष मंडल के रूप में हुई है. मृत युवक के शव पर रस्सी से गला घोंटने का निशान है. जबकि शव के समीप बिजली के हाई वोल्टेज तार के लिए लगाये गये लोहे के पिलर से लाल रंग का एक दुपट्टा भी बरामद हुआ है. घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद मृतक की मां चंदा देवी, दादा मंगल मंडल, दादी मंदारी देवी, बहन ज्ञानी कुमारी, छोटा भाई ब्रजेश कुमार सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. माहौल गमगीन हो गया. मृत संतोष की मां ने बताया कि उनका पुत्र गांव के ही बौंगी मंडल की पुत्री वर्षा कुमारी के साथ आठ दिन से फरार था. चार-पांच दिनों के बाद लड़की के परिजनों ने अपनी लड़की को बरामद कर लिया था. लेकिन उनके पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया. बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने बताया कि तड़वा बांध के समीप उनके पुत्र का शव मिला है. घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया शंकर सिंह सहित ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी. इसके बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, दारोगा सतीश कुमार, विजय कुमार दूबे व अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीड़ित परिजनों का बयान दर्ज किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है मृत युवक के पिता की भी तीन वर्ष पूर्व हत्या हो गयी थी. मामले में एसडीपीओ विपिन बिहारी व एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. कई बिंदुओं की जांच की. बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का है. इसमें आरोपित द्वारा युवक के गला में फंदा डालकर हत्या की गयी है. मौत हो जाने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गये. हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया है कि मामले के प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










