घरेलू कलह में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

Updated at : 02 Apr 2025 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू कलह में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

पारिवारिक कलह के चलते एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे पत्नी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

पंजवारा. पारिवारिक कलह के चलते एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे पत्नी की मौत हो गयी. वहीं पति की हालत नाजुक बनी हुई है. जानकारी के अनुसार पंजवारा थाना क्षेत्र के चचरा गांव निवासी संतोष मंडल (21) व उसकी पत्नी कृति देवी (19) के बीच आये दिन कलह होती रहती थी. मंगलवार की देर रात कलह के बाद पत्नी ने जहर खा लिया. पत्नी को जहर खाते देख पति ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की. घटना के वक्त परिवार के सदस्य गोड्डा जिला के बौहरा गांव में सत्संग सुनने गये थे. घटना की सूचना पर पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां मृतका के शव को अपने कब्जे में लिया तथा पति के गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. मामले को लेकर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जांच की है.

एक साल पूर्व हुई थी शादी

संतोष एवं कृति की शादी 2024 में हुई थी. एक माह पूर्व संतोष मंडल ने ससुराल से पत्नी को विदाई कराकर घर लाया था. उसका मायके बौंसी थाना क्षेत्र के झपनिया गांव में है. संतोष अपने ननिहाल चचरा गांव में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन