शाहपुर चौक पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू

शाहपुर चौक पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू
बांका: अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के बल्लीकित्ता पंचायत अंतर्गत शाहपुर चौक पर सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है. शनिवार को उप प्रमुख सुजाता वैद्य व पंचायत के मुखिया संजय सिंह की मौजूदगी में निर्माण कार्य का ले-आउट किया गया. मौके पर मौजूद स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकी सहायकों के साथ पंहुच कर निर्माण कार्य का ले-आउट किया गया. जिसमें शौचालय के कुल छह यूनिट बनना है. जिसमें अलग-अलग तीन महिलाओं व तीन पुरुषों के लिए बनेगा. इसके अलावा दो बाथरूम, सोकपिट एवं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का भी प्रावधान है.
श्री वर्मा ने आगे बताया कि फिलहाल दस पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना है. जिसमें सलेमपुर पंचायत में काम पूरा कर लिया गया है एंव इसे जनता को हैंडओवर भी कर दिया गया है. इस मौके पर पंचायती राज विभाग के टेक्नीसियन सबिता कुमारी, बमबम कुमार व अंकित कुमार के अलावा पंचायत के कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










