शराब के नशे में हवलदार गिरफ्तार

सदर पुलिस ने पुलिस केंद्र बांका से बिहार पुलिस के एक हवलदार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है.
बांका. सदर पुलिस ने पुलिस केंद्र बांका से बिहार पुलिस के एक हवलदार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. शनिवार की दोपहर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद हवलदार चितरंजन राउत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार हवलदार चितरंजन राउत तीन बार शराब के नशे में जेल जा चुका है. पहली बार जहानाबाद जिला में गिरफ्तार हुए थे. इससे एक सप्ताह पूर्व हवलदार को शराब के नशे में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था. जेल से निकलने के बाद फिर पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










