डीएन सिंह महाविद्यालय में अनुदान वितरण पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
डीएन सिंह महाविद्यालय में अनुदान वितरण पर बनी सहमति

डीएन सिंह महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच अब जल्द ही अनुदान का वितरण हो जायेगा.

विज्ञापन

बांका/रजौन. डीएन सिंह महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच अब जल्द ही अनुदान का वितरण हो जायेगा. शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अनुदान वितरण पर सहमति बनी. अनुदान राशि वितरित करने के लिए यहां के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी लंबे समय से मांग करते आ रहे थे, लेकिन शासी निकाय की बैठक की प्रत्याशा में शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच अनुदान की राशि का वितरण संभव नहीं हो पा रहा था. शुक्रवार को शासी निकाय की बैठक स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी की अध्यक्षता में आहूत हुई, जिसमें सचिव डॉ मृत्युंजय प्रसाद सिंह गंगा, शिक्षाविद सदस्य डॉ देवेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभारी प्राचार्य प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे. बैठक में अनुदान वितरण के साथ-साथ शिक्षकेतर कर्मचारी के मासिक वेतन में वृद्धि पर भी निर्णय लिया गया. करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में महाविद्यालय के विकास सहित नेक के मूल्यांकन पर भी चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन