सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र: रामनारायण

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को पूर्व मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होती है.

विज्ञापन

बांका. सूबे के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने सदर प्रखंड क्षेत्र के दुधारी पंचायत अंतर्गत ठाडीहर्रा गांव में आमजनों की मांग पूरी होने पर नव-निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन रविवार को किया. इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को पूर्व मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होती है. इसके अलावा पेयजल संकट की समस्या को भी ग्रामीणों ने गंभीर बताते हुए कई स्थानों पर चापानल की आवश्यकता जताई. ग्रामीणों ने वन विभाग के अधीन स्थित एक महत्वपूर्ण बांध के टूट जाने की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया.

बांध की शीघ्र कराई जाए मरम्मत

उन्होंने बताया कि इस बांध से आसपास के लोगों को सिंचाई सहित अन्य आवश्यक कार्यों में लाभ मिलता था, लेकिन बांध के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने मांग की कि बांध की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र के किसानों और आमजन को पुनः इसका लाभ मिल सके. पूर्व मंत्री सह विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित किया और सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि टूटे हुए बांध की अविलंब मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को होने वाली परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान हो सके. ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है और वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहकर विकास कार्यों की निगरानी करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना आवश्यक है तथा इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा. इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा. इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री सुभाष साह, पंकज घोष, प्रभास मंडल, सत्यनारायण पंजीयारा, विकास चौरसिया, बमशंकर साह, विकास मंडल, पंकज दास, राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन