आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला ने बेलहर बाजार में एक घर की दीवार पर जदयू के पोस्टर लगे होने पर अज्ञात के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

बेलहर. अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला ने बेलहर बाजार में एक घर की दीवार पर जदयू के पोस्टर लगे होने पर अज्ञात के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सीओ ने बताया कि बेलहर विधानसभा 163 में एफएसटी में प्रतिनियुक्त हूं. 29 अगस्त को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बेलहर पंचायत के बेलहर बाजार में बिट्टू चौधरी के मकान की दीवार पर एक जनता दल यूनाइटेड का पोस्टर लगा हुआ पाया गया. जब इस संबंध में बिट्टू चौधरी से पूछताछ की गयी तो बिट्टू चौधरी द्वारा पोस्टर नहीं लगाये जाने की बात कही गयी. जिससे यह प्रतीत होता है कि हाल के दिनों में अज्ञात लोगों के द्वारा राजनीतिक पोस्टर लगाया गया है, जो आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देश का उल्लंघन है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन