चंडीडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, मरीजों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
चंडीडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, मरीजों को हो रही परेशानी

रोगी कल्याण समिति की सदस्य कृष्ण सिंह व स्वास्थ्य केंद्र.

Chandidih Health News: चंडीडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र में मरीजों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं. पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी.

विज्ञापन

पंजवारा, बांका से गौरव कश्यप के रिपोर्ट

Chandidih Health News: पंजवारा क्षेत्र के सबलपुर पंचायत अंतर्गत चंडीडीह गांव में शुरू किए गए स्वास्थ्य उपकेंद्र में अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है. फरवरी माह में शुरू हुए इस उपकेंद्र का उद्देश्य ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था, लेकिन आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

रोगी कल्याण समिति की सदस्य ने किया निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय सदस्य कृष्ण सिंह ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई.

Chandidih Health News: मरीजों के बैठने तक की नहीं है व्यवस्था

निरीक्षण में पाया गया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टर और एएनएम के लिए केवल दो कुर्सियां उपलब्ध हैं, जबकि मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. इससे इलाज कराने आने वाले लोगों को काफी असुविधा हो रही है.

पेयजल और अन्य सुविधाओं का भी अभाव

उपकेंद्र में पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा आवश्यक फर्नीचर और अन्य बुनियादी संसाधनों की भी कमी है. ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खोले गए केंद्र में इस तरह की कमियां निराशाजनक हैं.

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का था उद्देश्य

कृष्ण सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था. लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव में मरीजों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है.

स्वास्थ्य विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग

रोगी कल्याण समिति की सदस्य ने स्वास्थ्य विभाग से उपकेंद्र में जल्द से जल्द कुर्सियां, बेंच, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

समय रहते कमियां दूर करना जरूरी

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन कमियों को दूर नहीं किया गया तो नवस्थापित स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्देश्य प्रभावित होगा और ग्रामीणों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा. स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग से जल्द पहल करने की मांग की है.

ये पढ़ें : आइटी की नौकरी छोड़ अमर ने बांका में उगाये सेब, सात एकड़ बंजर जमीन को बनाया समेकित खेती का मॉडल

विज्ञापन
अमित कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन