165 लीटर शराब के साथ बाइक सवार कारोबारी गिरफ्तार

165 लीटर शराब के साथ बाइक सवार कारोबारी गिरफ्तार
धोरैया. धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के डुमरजोर घाट से 165 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. धराया कारोबारी धोरैया थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव का जीवन कुमार है. वहीं पुलिस ने दो बाइक को भी जब्त किया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना के अवर निरीक्षक छोटू कुमार ने दलबल के सहयोग से डुमरजोर घाट पर छापामारी की. इसी दौरान झारखंड की ओर से बाइक पर शराब लेकर आ रहा करोबारी पुलिस को देख भागने लगा. एक कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि दूसरा कारोबारी बाइक छोड़कर फरार हो गया. तलाशी के दौरान दोनों बाइक से 165 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, कारोबारी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




