शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 11 Sep 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस ने गुरुवार वाहन चेकिंग के दौरान खेसर-रामपुर मुख्य सड़क में तेलिया मोड़ के पास 31 लीटर देशी महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक चालक भागने लगा. शंका होने पर पुलिस ने पीछा कर बाइक चालक को पकड़ लिया. बाइक की जांच के दौरान एक थैला से पॉलिथिन में बांधा कुल 31 लीटर शराब बरामद हुआ. मौके पर पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार व बाइक को जब्त कर लिया. गिरफ्तार तस्कर शंभुगंज थाना क्षेत्र के महिसौथा गांव निवासी धर्मेन्द्र दास है. इनके विरुद्ध थाना में मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार तस्कर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन