शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
फुल्लीडुमर. खेसर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान खेसर मुख्य बाजार में 10 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के एकयीया गांव निबासी दिनेश सोरेन पिता गुरु सोरेन है. उक्त तस्कर अपने गांव से बाइक पर देसी शराब लेकर दूध घटिया की ओर जा रहा था. साथ ही वे नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था. इसी दौरान पुलिस वाहन को देखते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. बाइक की जांच के दौरान दस लीटर देसी शराब बरामद हुआ है. मौके पर तस्कर को गिरफ्तार करते हुये उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










