ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक जख्मी

थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार में ईंट लदा एक ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार में ईंट लदा एक ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राइवेट क्लीनिक में कराया जा रहा है. बाइक चालक तिलवरिया गांव निवासी कुमुद कुमार पिता रामदेव पंडित साहबगंज बाजार करने के लिए आ रहा था, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे साहिबगंज धर्म कांटा के पास जोरदार धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराकर उसके परिजन को सूचना दे दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन