बस के धक्के से बाइक सवार जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बस के धक्के से बाइक सवार जख्मी

थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बेलहर बस्ती के पास एक बस के धक्के से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बेलहर बस्ती के पास एक बस के धक्के से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों एवं पुलिस के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जख्मी थाना क्षेत्र के बदला गांव का सुरेंद्र शर्मा अपने बाइक से संग्रामपुर जा रहा था, तभी सामने से आ रही पवन बस के द्वारा उसे जोरदार टक्कर मार दिया गया, जिससे वह वहीं गिरकर जख्मी हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए भर्ती कराया तथा मौके से बाइक एवं बस को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन